सब्जी मंडी को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग
Mar 08, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में मंडी के कारण सड़क का आधा हिस्सा घिर जाता है, जिससे ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या बढ़ रही है। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मंडी को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

सीवान। श्रीनगर व आसपास के लोगों का कहना है कि मंडी की वजह से सड़क का आधा हिस्सा घिर जाता है। सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों की भीड़ व वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हालात और बिगड़ जाते हैं। इससे स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों व आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मंडी को किसी वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। ताकि आमजन को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


