बड़हरिया बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल सकी मुक्ति

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बड़हरिया के मुख्यालय में जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है। अतिक्रमण और ठेले की वजह से सड़कें संकरी हो गई हैं। यातायात सेवा की कमी और जनसंख्या दबाव से जाम और विकराल हो रहा है। प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

बड़हरिया बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल सकी मुक्ति

बड़हरिया, एक संवाददाता। जिले के सबसे बड़े प्रखंड बड़हरिया के मुख्यालय को तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में प्रतिदिन लोग जाम से जूझते हुए हलकान हो रहे हैं। अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें संकरी हो गई है। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, पोस्ट ऑफिस, थाना और कई सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के कार्यालय होने के कारण जनसंख्या का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़क के दोनों किनारे ठेला और खोमचा लगाने के अलावा बाजार है लोगों की बाइक भी सड़क किनारे लगती है। जिससे जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। खासकर प्रखंड मुख्यालय का अति व्यस्त चौराहा जामो चौक पर लगने वाले जाम से गुजरने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। यहां लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

अतिक्रमण हटाने के अभियान

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है जो 10-15 दिन तक कारगर होता है उसके बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। जामो चौक के अलावा थाना चौक भी अतिक्रमण की समस्या से ग्रसित है। शादी विवाह के मौसम और किसी बड़े बहन के गुजरने पर जाम की समस्या का नजारा आम है। -सड़क किनारे खड़े होते हैं वाहन प्रखंड मुख्यालय से यात्रा करने के लिए काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। यहां से जिला मुख्यालय, गोपालगंज, बरौली, मीरगंज, तरवारा आदि स्थानों के लिए लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में टैक्सी स्टैंड की सुविधा नहीं होने के कारण यात्री वाहन सड़क के दोनों किनारे खड़े रहते हैं। हालांकि बडहरिया स्टैंड से अच्छे खासे राजस्व की प्राप्ति के बावजूद यहां टैक्सी स्टैंड का नहीं होना समझ के परे है। सड़क किनारे खड़े वाहन भी जाम की समस्या को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कारक हैं।

लोगों में जागरुकता जरूरी

बड़हरिया बाजार में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए प्रशासनिक पहल के अलावा जन जागरूकता की भी आवश्यकता है। जहां प्रशासन एक और जाम की समस्या खत्म करने के लिए अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाता है वहीं दूसरी ओर बाजार में दुकानों के आगे लगने वाले ठेले पुनः जाम की समस्या को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा सक्षम जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा।

आधारभूत प्रश्न

बड़हरिया में जाम की समस्या का मुख्य कारण क्या है?
बड़हरिया में जाम की समस्या का मुख्य कारण अतिक्रमण और सड़क किनारे ठेलों का होना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।