Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTraffic Chaos in Siwan Administration s Vehicle Entry Ban Fails to Control Jam
 शहर में नो इंट्री आवर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नहीं लगी रोक

शहर में नो इंट्री आवर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नहीं लगी रोक

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।बसों के अनियंत्रित ठहराव से सड़क संकरी हो जातीबबुनिया मोड़, फतेहपुर बाईपास व तरवारा मोड़ जैसे प्रमुख चौराहों पर दिनभर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। बसों के अनियंत्रित...

Feb 10, 2026 01:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते जाम व यातायात अव्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। प्रशासन ने विशेषकर व्यस्त समय में शहर के भीतर ट्रक व बस जैसे भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए यह फरमान जारी किया था, ताकि एंबुलेंस व अन्य জরুরি सेवाओं का रास्ता सुगम हो सके। इस क्रम में भारी वाहनों पर प्रतिबंध व नगर परिषद क्षेत्र में नए ई-रिक्शा के पंजीकरण पर भी अस्थायी रोक लगाई गई थी। वहीं, मैरवा व गुठनी सीमा से आने वाले भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के बबुनिया मोड़ से फतेहपुर बाईपास होते हुए तरवारा मोड़ तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया था। कारण कि इस मार्ग पर सरकारी व निजी बस संचालकों द्वारा जगह-जगह अनधिकृत रूप से बस रोककर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती थी, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, कार्यालय कर्मियों, मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र में संचालित सरकारी व निजी बसों के लिए नो-एंट्री लागू करने का आदेश जारी किया गया था। जारी निर्देश के अनुसार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक किसी भी सरकारी या निजी बस का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। बहरहाल, जिला प्रशासन का यह निर्देश करीब एक पखवाड़ा बाद भी जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। नो इंट्री ऑवर में जहां शहर के राजेन्द्र पथ व फतेहपुर बाईपास में खुले आम बसों का परिचालन जारी रह रहा है, वहीं जहां-तहां विशेष कर बस खड़ी कर सवारी उठाने का सिलसिला भी थमता नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया, लेकिन नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग नहीं होने से बस-ट्रक चालक व कंडक्टर अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।