
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
पचरुखी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नारायणपुर और पपौर गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सभा स्थल और हेलीपैड पर सीएमओ के अधिकारियों ने नियंत्रण रखा। बिना पास किसी को सभा स्थल पर जाने की...
पचरुखी, एक संवाददाता। जिले में पचरुखी प्रखंड के नारायणपुर और पपौर गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार की अहले सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी, और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। प्रशासन ने दोनों गांवों में सभा स्थल की तरफ जाने और आने वाली सभी सड़कों पर ड्रॉप गेट लगा दिया था। जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती थी और जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को सभा स्थल पर जाने की अनुमति दी जा रही थी। हालांकि सीएम के आगमन से कुछ समय पहले ही सीएमओ के अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपैड को अपने कब्जे में ले लिया था।

सीएमओ के अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक-एक मूमेंट पर नजर रख रहे थे, और वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। नारायणपुर गांव के सभा स्थल पर बिना पास किसी को भी जाने की अनुमति नही थी, सिर्फ पास रखने वालों को ही सभा स्थल के चिन्हित जगहों पर प्रवेश करने दिया जा रहा था। जबकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही सीवान-छपरा मुख्यमार्ग के बाईपास सड़क पर पूरी तरह से आवाजाही बंद कर दी है थी, और मुख्यमंत्री के जाने के कुछ देर बाद ही इसे आवाजाही के लिए खोला गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


