तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
हसनपुरा के विश्वम्भरपुर सीआरसी पर विद्यालय शिक्षा समिति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षक गदाधर दास ने बताया कि शिक्षा समिति की जागरुकता से विद्यालय आदर्श बनेगा। उन्होंने विद्यालय को ग्रीन और क्लीन बनाने, इको क्लब को सक्रिय करने और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। सभी उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के विश्वम्भरपुर सीआरसी पर विद्यालय शिक्षा समिति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इसके प्रशिक्षक गदाधर दास ने बताया कि शिक्षा समिति के जागरुकता से ही विद्यालय बनेगा आदर्श। विद्यालय को ग्रीन और क्लीन बनाना, विद्यालय परिवार की जिम्मेदारी है। पोषक वाटिका, बागवानी विद्यालय परिसर में हो, इको क्लब को सक्रिय कर हम प्रकृति को बचा सकते हैं। जल, जंगल, जन, जमीन, जानवर ही प्रकृति के संतुलन का आधार है। प्रशिक्षक डॉ. संदीप कुमार यादव ने विद्यालय विकास योजना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समिति के अधिकार, कर्तव्य मेरे सपनों का विद्यालय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्यान भोजन, आपदा एवं स्वच्छता संबंधी सभी विषयों पर चर्चा किया सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी समिति को दी गई।
संचालक कृष्ण राज ने सभी उपस्थित सात विद्यालय के समिति से कहा कि यह विघालय आपका है, विद्यालय के बच्चे आपके है नि:स्वार्थ भाव से विद्यालय में अपना सेवा दे। विद्यालय संचालक ने सभी शिक्षकों को माला पहनकर स्वागत किया तथा प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में कुल सात विद्यालयों के छ:-छ: सदस्यों ने भाग लिया सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पसीवड़ा पीपरा से सुभाष चंद्र राम, एन.पी.एस शिव मंदिर तेलकथु से रामबालक यादव, एन.पी.एस फलपुरा के टोला से विवेक कुमार सिंह, प्राथमिक मकतब कोहरौता से जियाउल हक, एन.पी.एस कोहरौता कईरी टोला से मो. रिजवान, मकतब विश्वंभरपुर से संतोष कुमार यादव, एन.पी.एस पडौ़ली के टोला से मधुलता सिंन्हा तथा देवी अमित कुमार, सुगान्ती देवी, इरफान अली लालमुन्नी देवी खोदैजा जहां खानम, अंजू देवी आदि अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



