लूट की योजना बना रहे तीन युवक गिरफ्तार, हथियार, गोली बरामद
सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रिसौरा पावर ग्रिड के पास लूट की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आभूषण, हथियार और बाइक बरामद की गई हैं। सभी ने एक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पावर ग्रिड के दाहिने बागवानी में लूट की योजना बनाने के आरोप में रविवार को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तारों में स्थानीय थाना क्षेत्र के जीरादेई निवासी महेश मांझी का पुत्र विवेक कुमार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी राजन साह का पुत्र रोशन कुमार व विनोद साह का पुत्र युवराज कुमार शामिल हैं। इनके पास से आभूषण, हथियार, बाइक भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि रिसौरा ग्रीड के दाहिने बागवानी में कई बदमाश किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
उक्त स्थल पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना नाम व पता बताया। साथ ही 6 फरवरी को थाना क्षेत्र के जिगराहवां में हुए संतोष सोनी से सोना, चांदी लूट की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की। पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास की भी जानकारी लेने में जुटी है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी को काफी अहम मान रही है और माना जा रहा है कि इससे अपराध पर लगाम लगेगा। पुलिस ने किया है सामान बरामद बताया गया है कि तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी निकलकर सामने आयी है। साथ ही युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने 1 देसी कट्टा, 2 गोली, सोना जैसा काम का बाली 6 जोड़ा, 150 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण, 4 जोड़ा चांदी का पायल, गांजा सौ ग्राम, बाइक 1, चाकू 1 व एक मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


