लाइन होटल से मोबाइल चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी नागेन्द्र कुमार यादव, शिवम कुमार पाण्डेय और राजू कुमार तिवारी हैं। यह गिरफ्तारी पपौर चंडीमाता स्थान के पास की गई, जहाँ आरोपियों ने बड़कागांव स्थित एक होटल से दो मोबाइल फोन चुराए थे।

पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के नागेन्द्र कुमार यादव, महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवम कुमार पाण्डेय एवं मोतिहारी जिला का निवासी राजू कुमार तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को रविवार की देर शाम पपौर चंडीमाता स्थान के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह बड़कागांव स्थित एक लाइन होटल से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। घटना के बाद होटल मालिक ने सराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
साथ ही थानाध्यक्ष विकाश कुमार विट्टू के नेतृत्व में तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाया और देर शाम उन्हें दबोच लिया। जिन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


