आभूषण दूकानदार से लूटपाट मामले में तीन गिरफ्तार
महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। दारौली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण और दिया आवश्यक दिशा- निर्देश दारौली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण और दिया आवश्यक दिशा- निर्देश दारौली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण और...

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज। थाना क्षेत्र के रिसौरा पावर ग्रीड स्थित बगीचा से 8 फरवरी को गुप्त सूचना पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों बदमाशों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। थाना परिसर में एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 6 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र के जिगरहवा बाजार स्थित आभूषण दुकानदार संतोष कुमार सोनी को हथियार दिखाकर सोने चांदी की लूट घटना अंजाम दिया गया था। संतोष कुमार सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के पांच छह घंटे के अन्दर घटना का उद्भेदन कर दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में वंसतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी रौशन कुमार के पास से जिंदा कारतूस,पांच जोड़ी सोने का बाली,एक मोबाइल,दूसरा महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहंवा गांव निवासी विवेक कुमार के पास से चार जोड़ी चांदी का पायल,एक चाकू,एक मोबाइल व तिसरा बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी युवराज कुमार के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस,150 ग्राम चांदी, 1 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी दल में महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पुअनि अमरेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


