Siwan News किराना दुकान से तेल के कार्टून चोरी करते एक युवक पकड़ा गया

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News बड़हरिया में एक किराना दुकान से तेल के कार्टून चुराने की कोशिश के दौरान दुकानदार ने एक युवक को पकड़ लिया। उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। पकड़े गए युवक की पहचान गोपालगंज जिले के धर्मपरसा गांव के पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

Siwan News किराना दुकान से तेल के कार्टून चोरी करते एक युवक पकड़ा गया

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर सुरहियां मस्जिद के समीप शुक्रवार को किराना दुकान से तेल के कार्टून चोरी कर भाग रहे एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की भीड़

सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव निवासी जोगेंद्र कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, बाइक से फरार युवक की पहचान उसी गांव के इरफान अली के रूप में बताई गई है। किराना दुकान संचालक सुरहियां निवासी स्व. रामनाथ साह के पुत्र उपेंद्र साह ने बताया कि वह दुकान खोलने के बाद मोबाइल चार्ज करने के लिए दुकान के पीछे स्थित कमरे में चले गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर दोनों युवक दुकान के सामने पहुंचे।

दुकानदार की सतर्कता

एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान से तेल के दो कार्टून लेकर बाइक पर बैठने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इस बीच दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक से ग्रामीणों ने पूछताछ की तो वह पहले अपना पता बदल-बदलकर बताता रहा। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना सही पता बताया। सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस कार्रवाई

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उसकी दुकान से तेल की चोरी हो चुकी है। वहीं, सफी छपरा गांव स्थित गिरी जी की किराना दुकान से भी सरसों तेल चोरी की घटना सामने आई थी। उस मामले में दुकानदार ने चोरी करते दो युवकों को पकड़ा था, जो बरौली थाना क्षेत्र के सरेया और कहला गांव के रहने वाले बताए गए थे। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में बाइक सवार युवक पहले भी दुकानों के सामने रखे सामान की चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦क्या दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया?−
हाँ, दुकानदार ने चोरी करते समय एक युवक को पकड़ लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News किराना दुकान से तेल के कार्टून चोरी करते एक युवक पकड़ा गया