मेला घूमाने के बहाने युवती को अगवा किया
लकड़ी नबीगंज के परौली गांव में एक किशोरी को मेला घूमाने के बहाने अगवा कर लिया गया। पीड़ित किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी सहेली, जो बलडीहा गांव की निवासी है, किशोरी को...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 18 Aug 2025 01:03 PM

लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र की परौली गांव की एक किशोरी को मेला घूमाने के बहाने अगवा कर लिया गया। पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त किशोरी की सहेली जो जामो थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव की निवासी है। अपने गांव के एक युवक के साथ घर पर आई। दोनों किशोरी को मेला घूमाने के लिए अपने साथ लेकर चले गए। इसमें जामो थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के प्रभु राय समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




