Siwan News जिले के 35 शिक्षकों को आज मिलेगाउत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
Siwan News सीवान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 35 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में होगा, जिसमें राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन का भी सम्मान किया जाएगा।

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षकों के सम्मान व उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन जिले भर में शनिवार को किया जायेगा। देश के प्रथम पूर्व उप राष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति व महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शिक्षक सम्मान समारोह
बहरहाल, इसी क्रम में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा पहली बार शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के मौके पर किया जा रहा है। इस मौके पर शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मोत्सव को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के वैसे 35 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने शिक्षा के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत व अनुभवों से अमिट छाप छोड़ी है।
उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी 35 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित करते हुए सम्मान स्वरुप अंगवस्त्र व मोमेंटो प्रदान किया जायेगा। जिन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना है, उनमें सीवान सदर प्रखंड के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय अखHAINिया के उज्जवल कुमार व मध्य विद्यालय ओरमा मुकुंद के शिक्षक प्रताप कुमार को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
अन्य शिक्षकों की सूची
इनके साथ ही, बड़हरिया के मनोज कुमार सिंह, अनामिका कुमारी व माह आलमलकड़ी नबीगंज के संजय पंडित, अनुपम आलोक व मुकेश कुमार, आंदर के विजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह व मालती सिंह, रघुनाथपुर के प्रदीप कुमार मिश्र, साक्षी द्विवेदी व निरुपमा कुमारी, मैरवा के अमरेश कुमार ओझा व विक्की राज, पचरुखी के सच्चितानंद तिवारी, श्रीकांत व सुजीत कुमार सिंह, गोरेयाकोठी के जितेन्द्र कुमार सिंह, बसंत कुमार व रशिम बाला बरनवाल, जीरादेई की बबिता सिंह, वीनस दीक्षित व मनोरंजन सिंह, दरौली की प्रांजलि सिंह, कौशल ठाकुर व चंदन कुमार, हसनपुरा की पूनम तिवारी व डॉ. कनकलता, गोरेयाकोठी के पुष्कर कुमार विश्वकर्मा, हसनपुरा के बृज मोहन राम, आंदर के उदय नारायण सिंह, नौतन की रागिनी कुमारी शामिल हैं।
कार्यक्रम की जानकारी
डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार स्थानीय स्तर पर पांच सितंबर को आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा कार्यालय, जिले के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के ऐसे शिक्षक व विद्यालय प्रधान को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने अपने नियमित शैक्षणिक व प्रशासनिक दायित्वों से आगे बढ़कर विद्यालय, विद्यार्थियों या जिला शिक्षा विभाग के लिए उल्लेखनीय, रचनात्मक, नवाचारी या प्रभावशाली कार्य किया है। ऐसे शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। डीईओ ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में 11 बजे से आयोजित किया गया है।

