Siwan News शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Siwan News शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई स्कूलों में केक काटने और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी समझाई।

Siwan News शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बच्चों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प बड़हरिया। प्रखंड़ के तमाम सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सहित कोचिंग देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर छात्र सहित छात्राओं ने शिक्षक को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम के पहले बच्चों ने केक काटकर शिक्षकों को खिलाया। वही शिक्षकों ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने की दुआ दी। तमाम छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। शिक्षक नेयाज अहमद, अली आजम, अमित यादव, राघवजी यादव, अशफाक खान, जितेंद्र कुमार संतोष पंडित, कोमल चौधरी, कुमारी रौशनी, मालती कुमारी, संगीता कुमारी, संजीवन भरद्वाज, बिपिन मिश्रा, संतोष यादव, हेमा गुप्ता, पूनम यादव सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक का सम्मान करने वाले ही छात्र अपने जीवन में बेहतर करता है।
शिक्षकों की भूमिका
शिक्षक के द्वारा ही बच्चों का भविष्य का निर्माण होता है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते है शिक्षक ही शिक्षा से बच्चों के मुख्यधारा से जोड़ते हैं। बच्चों को अनुशासित रहने के साथ साथ काफी लग्न के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर बेहतर बनते हैं। बच्चे राष्ट्र का निर्माता होते है। जिसकी जिम्मेवारी हम शिक्षकों की है।
स्कूलों में शिक्षक दिवस का आयोजन
यूनाइटेड इंटरनेशनल स्कूल तिलसंडी, बाल विकास विद्यालय बहादुरपुर, सन राइज पब्लिक स्कूल बहुआरा, द सन साइन पब्लिक स्कूल बड़हरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलूआ, पहाड़पुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़हरिया बीआरसी, मध्य विद्यालय सदरपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल पारसवा टोला, एम के आइडियल बड़हरिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकड़ी सहित तमाम स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से बनाया गया। बीईओ राजीव पांडे ने शिक्षक दिवस पर सभी बच्चों का धन्यवाद दिया।


