शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी में परीक्षा पर हुई चर्चा

Mar 01, 2026 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा में सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति और बच्चों की पढ़ाई पर सुझाव दिए। बैठक का मुख्य विषय परीक्षा की तैयारी थी। वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के अध्ययन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी में परीक्षा  पर हुई चर्चा

हसनपुरा। प्रखंड व नगरपंचायत के सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने पढ़ाई और स्कूल की बेहतरी को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। वहीं ये बैठक का मुख्य थीम परीक्षा की तैयारी हमारी साक्षा जिम्मेदारी थी। वहीं 12 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन की परीक्षा वर्ग 1 से 8 वर्ग तक होनी है। वहीं अभिभावकों एवं शिक्षकों से विद्यालय की प्रगति पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को घर पर विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चे विद्यालय से क्या पढ़ कर घर जाते हैं उनका ध्यान दें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर सभी एचएम, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।