तीन महीने में 28 हजार की बलगम जांच में टीबी के 15 सौ मरीज मिले

Apr 08, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान जिले में टीबी उन्मूलन के तहत पिछले तीन महीनों में 28,000 से अधिक लोगों के बलगम की जांच की गई। इस दौरान 1500 से अधिक टीबी मरीज मिले हैं। टीबी एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए रोगियों की नियमित जांच और इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार खांसी और अन्य लक्षणों पर ध्यान दें।

तीन महीने में 28 हजार की बलगम जांच में टीबी के 15 सौ मरीज मिले

(सीवान से संदीप कुमार सिंह)। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। बीते तीन महीने में जिले के विभिन्न अस्पतालों में कुल 28 हजार से भी अधिक लोगों के बलगम की जांच की गयी। इस दौरान टीबी के करीब 15 सौ मरीजों के मिलने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि टीबी एक गंभीर बीमारी है। इससे बचाव को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार रोगियों की जांच और इलाज की जा रही है। मिले एक आंकड़े के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से लेकर मार्च महीने तक सरकारी व निजी अस्पतालों में करीब 28 हजार लोगों के बलगम की जांच की जा चुकी है।

डॉक्टर की मानें तो दो सप्ताह या इससे अधिक दिनों तक लगातार खांसी होना, खांसने पर खून या बलगम आना, कमजोरी, थकावट, वजन कम हो जाना, भूख कम हो जाना, भूख न लगना, बुखार रहना, रात में पसीना आना व सांस लेने में तकलीफ टीबी रोग का लक्षण हो सकता है। टीबी एक जानलेवा रोग है। यह किसी भी तबके और किसी के उम्र के लोगों को हो सकता है। लेकिन यदि समय से जांच और दवा मिले तो यह रोग ठीक भी हो सकता है। बताया कि जांच के दौरान पहचान में आए फस्ट लाइन का नया रोगी यदि छह महीने तक नियमित दवा लेता है तो यह स्वस्थ हो सकता है। इसके बाद एमडीआर के रोगियों को ठीक होने के लिए काफी दिनों तक नियमित दवा का सेवन करना पड़ेगा। पिछले वर्ष करीब एक लाख दस हजार लोगों की हुई थी जांच विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार पिछले वर्ष जिले के विभिन्न अस्पतालों में करीब एक लाख 10 हजार लोगों के बलगम की जांच की गयी थी। हालांकि, जांच का यह आंकड़ा लक्ष्य से कम था। विभाग ने 1 लाख 20 हजार जांच का लक्ष्य निर्धारित किया था। जांच के दौरान सरकारी अस्पतालों में करीब 35 सौ जबकि निजी अस्पतालों में 3 हजार से अधिक लोगों टीबी रोगी चिन्हित किए गए थे। क्या कहते हैं सीडीओ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों का जांच और इलाज भी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि दो सप्ताह या इससे अधिक दिनों तक लगातार खांसी होने पर अपनी जांच कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।