लगातार विषयों की प्रैक्टिस व सेल्फ स्टडी जरूरी: तान्या
नीरज कुमार पाठक ह की बहन हैं। पुष्पा की शादी इसरौली में अजय सिंह के साथ हुई लेकिन जब तान्या आठ साल की थीं तभी पिता का साया सिर से उठ गया। हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए तान्या की मां ने बताया कि वे...

नीरज कुमार पाठक सीवान। जिले के आंदर प्रखंड के चितौर गांव की निवासी पुष्पा सिंह की बेटी तान्या सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 200 वां रैंक लाकर सीवान जिले के साथ- साथ अपने घर देवरिया जिले के इसरौली का नाम भी रौशन किया है। तान्या की मां चितौर के निवासी संजय सिंह की बहन हैं। पुष्पा की शादी इसरौली में अजय सिंह के साथ हुई लेकिन जब तान्या आठ साल की थीं तभी पिता का साया सिर से उठ गया। हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए तान्या की मां ने बताया कि वे दिल्ली में बच्चों को लेकर रहते हुए पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रहीं।
इसी का परिणाम है कि आज उनका सपना बेटी ने साकार किया है। तान्या की एक और बहन रिया अभी यूपीएससी की ही तैयारी कर रही हैं, वहीं छोटा भाई अभी आठवीं की पढ़ाई कर रहा है। तान्या ने बताया कि वह 2023 में ग्रेजुएशन करने के साथ ही यूपीएससी की तैयारी में लग चुकी थीं। सेल्फ स्टडी से ही परीक्षा के साक्षात्कार तक पहुंचने में सफलता हासिल की हैं। उनका कहना है कि घर पर लगभग 5- 7 घंटे औसतन रोज पढ़ाई करतीं थीं। कभी किसी कोचिंग का रेगुलर सहारा नहीं लिया। हां , एक - दो कोचिंग के प्रैक्टिस बुक से सहारा लेकर अभ्यास किया। दूसरे प्रयास में यह सफलता मिलने के बाद उनका कहना है कि जीवन में अनुशासन के साथ- साथ नियमबद्ध होकर पढ़ाई करने से सफलता आसानी से मिल सकती है। अर्थशास्त्र से बीए करने के बाद भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास आदि विषयों के साथ उन्होंने पढ़ाई की। मां को अपनी सफलता श्रेय देते हुए तान्या कहना है कि मां ने पढ़ने के लिए बराबर घर में प्रेरित किया , जिससेक काफी मानसिक रुप से सबलता मिलती रही। भाजपा नेता जीतेश कुमार सिंह ने तान्या की सफलता पर खुशी का इजहार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


