Siwan News स्वामी रौनक दास महाप्रभु के समाधि स्थल पर भक्तों की उमड़ी भीड़
Siwan News संत शिरोमणि स्वामी रौनक दास महाप्रभु की पुण्यतिथि गुरुवार शाम भक्तों ने भगवानपुर हाट के सारीपट्टी गांव स्थित समाधि स्थल पर मनाई। भक्तों और ग्रामीणों ने परिसर को सजाया तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया। स्वामी जी ने राम कबीर संप्रदाय की स्थापना की थी। वसंत पंचमी पर संत समागम और भंडारे की परंपरा आज भी जारी है, जिसमें हजारों संत और भक्त आते हैं।

Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। संत शिरोमणि स्वामी रौनक दास महाप्रभु की पुण्यतिथि गुरुवार की शाम को धूमधाम से भक्तों ने मनाई। स्वामी जी घोषित तिथि कुआर सुदी पंचमी के दिन शनिवार को ब्रह्म में विलीन हो गए थे। उस समय अंग्रेजी तिथि के अनुसार 13 अक्टूबर 1934 ई. था। लेकिन उनकी पुण्यतिथि कुआर सुदी पंचमी तिथि को ही मनाई जाती है।उनका भव्य एवं आकर्षक समाधि स्थल जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी गांव में स्थापित है। स्वामी जी ने राम कबीर संप्रदाय की स्थापना की थी। उनका जन्म गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के टोटहां मालिकान गांव में हुआ था।
उन्होंने पारिवारिक एवं संस्कारिक जीवन से बचपन से ही दूरी बना ली। उनके परम शिष्य स्वामी जगरनाथ दास का समाधि स्थल सिसवन प्रखंड के आनंद बाग बखरी में है। उनके पुण्यतिथि को समाधि स्थल परिसर को भक्तों एवं ग्रामीणों ने सजा संवार कर आकर्षक लुक दिया था। शाम से हीं बुढ़वा सरकार के नाम से प्रसिद्ध स्वामी रौनक दास महा प्रभु जी के समाधि परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। स्वामी जी ने अपने जीवन काल में ही वसंत पंचमी के अवसर पर संत समागम एवं भंडारा का आयोजन किया करते थे। यह परंपरा आज भी चली आ रही है। इस दिन यहां हजारों की संख्या में संतो एवं भक्तों का आगमन होता है।

