Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSuspicious Bike Leads to Mob Justice in Hasanpura Village
घर में घुसने की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई

घर में घुसने की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई

संक्षेप:

हसनपुरा, एक संवाददाता।वान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक व सहकारिता विभाग के कार्यपालक सहायकों के साथ सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से...

Dec 03, 2025 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के बाहर घंटों तक खड़ी संदिग्ध बाइक को देख लोगों को शक हुआ। लोगों का आरोप है कि बाइक काफी देर से घर के बाहर खड़ी थी और आवाज देने पर भी भीतर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इसी बीच लोगों की भीड़ जुट गई और दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलते ही लोगों ने दो युवकों को घर के अंदर पाया, जिसके बाद दोनों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस घटना को लेकर गांव में काफी देर तक चर्चा और तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस ने स्पष्ट रूप से युवकों पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि घर में किसी तरह की गलत मंशा से घुसने की बात सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर में मौजूद व्यक्ति की तबीयत खराब थी, जिसके लिए दवा मंगवाने के उद्देश्य से दोनों युवक वहां पहुंचे थे।