ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानमाघर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

माघर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

थाना क्षेत्र के माघर गांव में रविवार की रात एक विवाहित महिला की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मृतका शम्भू चौबे की पत्नी सरिता देवी(38 वर्ष) थी। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस ने उसके घर से...

माघर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद
हिन्दुस्तान टीम,सीवानMon, 07 Jan 2019 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के माघर गांव में रविवार की रात एक विवाहित महिला की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मृतका शम्भू चौबे की पत्नी सरिता देवी(38 वर्ष) थी। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस ने उसके घर से शव को बरामद किया। शव को अपने कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। उसके मौत के सही कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के परिजनों के अनुसार वह ठंड लगने से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उसके मायके गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लध्धी-सरारी गांव से उसकी मां, चाचा व चचेरे भाई ससुराल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर सरिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरिता की शादी करीब पन्द्रह वर्ष पहले हुई थी। उसे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र व दो पुत्री है। बच्चों की उम्र करीब चार वर्ष, पांच वर्ष व छह वर्ष बताई जाती है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आवेदन मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका के छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर लोग चिंतित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें