जिले में अरवा के साथ उसना चावल की आपूर्ति का रास्ता साफ

Jan 21, 2026 02:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

महाराजगंज/सीवान में अरवा चावल की आपूर्ति शुरू होने के बाद अब उसना चावल की आपूर्ति भी जल्द शुरू होने जा रही है। 1-2 दिनों में कुछ चावल मिलों को पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि एफआरके की उपलब्धता के साथ ही नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

 जिले में अरवा के साथ उसना चावल की आपूर्ति का रास्ता साफ

महाराजगंज/सीवान। जिले में अरवा चावल की आपूर्ति शुरू होने के बाद अब उसना चावल की आपूर्ति भी जल्द प्रारंभ होने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद उसना राइस मिलों को भी पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति का अवसर मिलने वाला है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक से दो दिनों के भीतर कुछ मिलों को पोषणयुक्त की आपूर्ति कर दी जाएगी। इसके बाद उसना चावल की आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम को शुरू हो सकेगी। गौर करने वाली बात है कि जिले में पैक्स राइस मिलों के माध्यम से पैक्सों द्वारा खरीदे गए धान की कुटाई कर अरवा चावल की आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी गई है।

अब तक करीब 45 क्विंटल पोषणयुक्त अरवा चावल की आपूर्ति की जा चुकी है। इसके लिए 13 लॉट अरवा चावल की आपूर्ति का स्वीकृत्यादेश भी जारी किया गया था। अरवा चावल की आपूर्ति से जिले की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था को नई गति मिली है। हालांकि, अब तक उसना राइस मिलों को पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। एफआरके की उपलब्धता नहीं होने के कारण आपूर्ति प्रक्रिया धीमी थी। लेकिन, अब यह बाधा भी दूर होने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही एफआरके उपलब्ध होने के साथ ही उसना चावल की आपूर्ति भी नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। शहर के विस्कोमान गोदाम संख्या-26 पर 12 जनवरी को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने चावल आपूर्ति का विधिवत उद्घाटन किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।