विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल
इमानुएल आवासीय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, जहां छात्रों ने नवाचार मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और टीम वर्क का अनुभव दिया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।

आंदर, एक संवाददाता। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी सोंच काफी गहरी दिखी। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, टीम वर्क और अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने का अनुभव मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार किए। आदर्श काजीर स्थित इमानुएल आवासीय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में यह आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। पार्किंग मॉडल ऑफ अर्थ, जलचक्र, होलोग्राम, सोलर स्ट्रीट लाइट, कार्बाइड गन, एआई रोबोट, कंस्ट्रक्टिव विंड, पेरिस्कोप, ज्वालामुखी आदि प्रदर्शनी प्रमुख रही। अभिभावकों कार्यक्रम में मनोज पांडेय, बृजेश सर, रंजीव श्रीवास्तव, नागा कुमार, शालिनी पांडेय, कृष्णा पाठक, ममता कुमारी, सौरव सिंह, प्रेम कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



