डीएवी कॉलेज में दो शिक्षकों के ट्रांसफर से छात्र नाराज, विरोध
सीवान के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों ने भूगोल विभाग के दो शिक्षकों के ट्रांसफर के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जेपीयू प्रशासन से ट्रांसफर आदेश को निरस्त करने की मांग की है। छात्रों ने शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतरता के लिए न्याय संगत निर्णय की अपील की।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जीपीयू के अंगीभूत कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में एक तरफ प्राचार्य की कार्यशैली को ले शिक्षकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा, दूसरी तरफ कॉलेज के दो शिक्षकों का जेपीयू प्रसाशन द्वारा ट्रांसफर किए जाने से छात्र छात्रा आक्रोशित है। इसके विरोध में कालेज परिसर में छात्र, छात्राओं ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना था कि भूगोल विभाग के दो शिक्षकों का जेपीयू प्रशासन द्वारा ट्रांसफर करने से उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। नाराज छात्र डीएवी पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रभाकर निषाद व डॉ. रामानुज कौशिक के ट्रांसफर आदेश को निरस्त या पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे।
छात्रों ने इस संदर्भ में जीपीयू के कुलपति के नाम से प्रेषित आवेदन में इस बात को प्रमुखता से उठाया कि नियमित वर्ग संचालन समेत विभिन्न शैक्षणिक कार्यो को लेकर दोनों प्राध्यापक विभाग में विशेष स्थान रखते है। इनके निर्देशन में भूगोल विभाग का शैक्षणिक स्तर और परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। वर्तमान में शैक्षणिक सत्र के बीच में इस प्रकार से शिक्षकों का ट्रांसफर करना पढ़ाई की निरंतरता को बाधित कर रहा है। पाठ्यक्रम पूरा करने से लेकर परीक्षा की तैयारी करने तक में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। डीएवी पीजी कॉलेज के शोध विद्यार्थी छात्र संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने जेपीयू कुलपति से अपील की कि छात्रों का उद्देश्य किसी व्यक्ति या प्रशासनिक निर्णय का विरोध करना नहीं है, बल्कि शैक्षणिक हित और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की निरंतरता को बनाए रखना है। छात्रों ने कुलपति से इन सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डॉ. प्रभाकर निषाद व डॉ. रामानुज कौशिक के ट्रांसफर आदेश पर पुनः विचार करने और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए न्याय संगत व संतुलित निर्णय लेने की मांग करते हुए दोनों प्राध्यापकों को डीएवी पीजी कॉलेज में ही कार्य करने देने का अवसर देने का अनुरोध किया।मौके पर हिमांशु कुमार, प्रीति दुबे, दीपा कुमारी राम, पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, उल्फत फातिमा, आशिया, सद्दाम अली, रोहित राम आदि शामिल थे। डीएवी कॉलेज में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में केंद्राधीक्षक होंगे प्रो. कृष्णकांत सीवान। जेपी विश्वविद्यालय में सीबीसीएस यूजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025, 29 की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इस बीच जेपीयू प्रसाशन ने जेपीयू के एक अंगीभूत व एक संबद्ध कॉलेज में सीबीसीएस यूजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025, 29 परीक्षा के लिए दो अलग अलग केंद्राधीक्षक की तैनाती कर दी है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत प्रसाद को डीएवी पीजी कॉलेज का केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वहीं, डीएवी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय यादव को दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज का केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


