Siwan News अम्बेडकर डिग्री कॉलेज में 402 परीक्षार्थियों ने दी आंतरिक परीक्षा

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News बड़हरिया के अम्बेडकर डिग्री महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर टू की 30 अंकों की आंतरिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में 402 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या पिंकी कुमारी ने व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा 28 सितंबर से प्रारंभ होगी।

Siwan News  अम्बेडकर डिग्री कॉलेज में 402 परीक्षार्थियों ने दी आंतरिक परीक्षा

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा रोड स्थित अम्बेडकर डिग्री महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर टू की 30 अंकों की आंतरिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा का आयोजन

परीक्षा के अंतिम दिन वीएससी-2 और एमडीसी-2 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इन विषयों की मौखिक परीक्षा 24 सितंबर को होगी। परीक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के मेजर व माइनर विषयों में कुल 402 परीक्षार्थी शामिल हुए।

प्राचार्या का निरीक्षण

परीक्षा के दौरान प्राचार्या पिंकी कुमारी ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की ओर से स्नातक सेमेस्टर टू की मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होगी। इसकी समय-सारणी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। छात्रहित में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल को 25 सितंबर तक अंतिम अवसर के रूप में विस्तारित किया गया है।

प्रोफेसरों की उपस्थिति

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अजय कुमार यादव ने बताया कि 30 अंकों की आंतरिक परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। परीक्षा प्राचार्या की देखरेख में आयोजित हुई। मौके पर प्रो. दिनेश कुमार सिंह, प्रो. अमृतेश कुमार सिंह, प्रो. विशाल कुमार, प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, प्रो. विजेंद्र राम, प्रो. स्मृति कुमारी, प्रो. अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦आंतरिक परीक्षा कब संपन्न हुई?−
आंतरिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News अम्बेडकर डिग्री कॉलेज में 402 परीक्षार्थियों ने दी आंतरिक परीक्षा