ओलंपियाड जैसी सृजनात्मक परीक्षा से बच्चों का मानसिक विकास

Oct 10, 2025 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान के डैफडिल्स स्कूल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के लिए फॉर्म भरे गए। वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डायरेक्टर आलोक वर्मा के अनुसार, यह परीक्षा बच्चों के मानसिक विकास में सहायक...

ओलंपियाड जैसी सृजनात्मक परीक्षा से बच्चों का मानसिक विकास

सीवान, एक संवाददाता। शहर के महादेवा मिशन स्थित डैफडिल्स स्कूल में गुरुवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के लिए फॉर्म भरा गया। इसमें वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के डायरेक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी सृजनात्मक परीक्षा से बच्चों का मानसिक विकास होगा। ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं, विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में काफी मदद करती है। परीक्षा फॉर्म भरे जाने के दौरान स्कूल के प्राचार्या शिवा वर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय के वर्ग एक से आठ तक के छात्र- छात्राएं हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा में भाग लेने के लिए काफी उत्सुक थे।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। स्कूल में सिर्फ कोर्स की पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों के मानसिक विकास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहित अन्य तरह की गतिविधियों की तैयारी भी कराई जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;