खेलकूद प्रतियोगिता में थ्रो बॉल में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला का नाम किया रौशन

खेलकूद प्रतियोगिता में थ्रो बॉल में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला का नाम किया रौशन

संक्षेप:

दरौली की केवटलिया स्कूल की छात्रा प्रतिमा चौहान ने राज्य स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता में थ्रो बॉल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह पहले प्रखण्ड और फिर जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान पर रही। सभी...

Oct 08, 2025 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

दरौली, एक संवाददाता। राज्य स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता में प्रखण्ड के केवटलिया स्कूल की छात्रा ने थ्रो बॉल में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रखण्ड सहित जिले का नाम रौशन किया है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजन कुमार राय ने बताया कि प्रतिमा चौहान केवटलिया मिडिल स्कूल की सातवीं क्लास की छात्रा है। खेल कूद बहुत रुचि रखती है। प्रखण्ड स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंदर 14 वर्ष में थ्रो बॉल में प्रथम स्थान पर चयन हुआ था। उसके बाद जिला स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता में भी थ्रो बॉल में प्रथम स्थान प्राप्त की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद राज्य स्तर पर हुए मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में थ्रो बॉल में दूसरा स्थान पर चयन हुआ है। दूसरा स्थान पर चयन होने पर मंगलवार को स्कूल परिसर में सभी शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित किया। बीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। मौके पर प्रधानाध्यपक हरेराम गडेरी, प्रमोद कुमार, प्रजापति, श्रेया पाठक, अर्चना देवी, सुनील कुमार चन्द थे।