सैनिक स्कूल की प्रतियोगिता परीक्षा में हर्ष राज ने लहराया परचम

Mar 01, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट के मिडिल स्कूल जुआफर के छात्र हर्ष राज ने सैनिक स्कूल की प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में 300 में से 275 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया। विद्यालय ने उसे और उसके पिता को सम्मानित किया। हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने उसकी मेधावी और अनुशासित प्रवृत्ति की प्रशंसा की।

सैनिक स्कूल की प्रतियोगिता परीक्षा में हर्ष राज ने लहराया परचम

भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल जुआफर के छात्र हर्ष राज ने सैनिक स्कूल की प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में 300 में से 275 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय की ओर से हर्ष राज एवं उसके पिता अमित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के हेडमास्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि हर्ष राज अत्यंत मेधावी और अनुशासित छात्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह आगे चलकर सेना में उच्च पद प्राप्त कर देश की सेवा करेगा।

सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।