सीओ, राजस्व कर्मचारियों व पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से दर - दर भटक रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट में राजस्व विभाग के हल्का कर्मचारियों की फरवरी से हड़ताल के कारण भूमि सुधार और राजस्व का काम प्रभावित हुआ है। मार्च से सीओ की अनिश्चितकालीन हड़ताल और अब पंचायत सचिवों की हड़ताल से प्रखंड और अंचल कार्यालय का काम पूरी तरह ठप हो गया है। लोग निराश होकर लौट रहे हैं।

 सीओ, राजस्व कर्मचारियों व पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से दर - दर भटक रहे लोग

(भगवानपुर हाट से विनय कुमार श्रीवास्तव )। राजस्व विभाग के हल्का कर्मचारियों के फरवरी महीने से हीं हड़ताल पर चले जाने से भूमि सुधार एवं राजस्व का काम बाधित हो गया था। मार्च महीने से सीओ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं अब बुधवार से पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अंचल व प्रखंड का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। पिछले दो महीने से अधिक से अंचल कार्यालय का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। वहीं अब पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड कार्यालय के भी अधिकांश काम ठप पड़ गए हैं।

सीओ एवं कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सूनसान रहने लगा है। अंचल कार्यालय में दो कर्मी प्रधान सहायक परमानंद राम एवं नाजिर संतोष कुमार आवश्यक कामों को निपटा रहे हैं। जमीन संबंधी समस्या को लेकर पहुंचे विजय कुमार शर्मा, प्रमोद बैठा, श्रीनिवास शर्मा, वृद्ध महिला तारा मति देवी, राजमति देवी, अमृता कुमारी व अन्य लोगों ने बताया कि अंचल कार्यालय में मौजूद कर्मी हड़ताल खत्म होने पर हीं किसी काम के लिए आने को कह रहे हैं। हालांकि रोज कुछ लोग दाखिल खारिज, परिमार्जन व अन्य कामों के लिए आते हैं और हड़ताल से काम नहीं होने पर निराश होकर घर लौट जाते हैं। धीरे - धीरे अब तो पहले की अपेक्षा काफी कम लोग आ रहे हैं। इससे कार्यालय सूनसान रह रहा है। सीओ के हड़ताल पर जाने पर बीडीओ कुमार विशाल को प्रभार मिला था। लेकिन अब इधर आरओ निवेदिता त्रिपाठी को सीओ का प्रभार मिला है। इससे कुछ आवश्यक काम हीं निपटाए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।