Siwan News महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News जिला प्रशासन ने आगामी जन्माष्टमी और महावीरी झंडा मेला के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। सभी अधिकारियों को गंभीरता से मौजूदा स्थिति का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी।

महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी
महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

Siwan News नीरज पाठक, सीवान। आगामी जन्माष्टमी एवं महावीरी झंडा मेला- पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को अंबेदकर भवन के संवाद कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। अधिकारियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

अधिकारी निर्धारित समय से पहले पहुंचेंगे

दो घंटे पहले पहुंचेंगे अधिकारी जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों पर अधिकारियों की मौजूदगी की जांच जिला नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रॉप गेट और नाका पर रोको-टोको अभियान चलाने को कहा गया है।

डीजे, आर्केस्ट्रा और हथियारों पर रोक

एसपी भारत सोनी ने जुलूस के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। लाइसेंसधारी को जुलूस के दौरान लाइसेंस साथ रखना होगा और मांगने पर प्रशासन को दिखाना होगा। जुलूस को लाइसेंस में निर्धारित तिथि, समय और रूट का ही पालन करना होगा। सामान्य लाउडस्पीकर के अलावा डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध रहेगा। तलवार, भाला, बरछी, फरसा, कुल्हाड़ी, कटार, हॉकी स्टिक, प्लास्टिक पाइप समेत घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर भी पूर्ण रोक रहेगी। जुलूस में आतिशबाजी की अनुमति नहीं होगी।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जुलूस में राजनीतिक व्यंग्यात्मक पोस्टर, स्लोगन, नारे, कार्टून या ऐसी उद्घोषणा पर रोक रहेगी। आयोजकों को जुलूस की वीडियोग्राफी कराने और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। लाइसेंसधारी अपने साथ पहचानयुक्त स्वयंसेवक रखेंगे और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखेंगे।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता और नियंत्रण कक्ष की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। एसडीओ सिवान सदर और महाराजगंज अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के लिए जवाबदेह होंगे।

नशे पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। पर्व के दौरान शराब, ताड़ी, गांजा अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नशे की हालत में व्यक्ति पकड़े जाने पर उसके साथ आयोजक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र लगातार कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष नंबर 06154-242000 है। अधिकारियों ने सभी समुदायों के बीच भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बेहतर सजावट और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली झांकी या जुलूस को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦जन्माष्टमी और महावीरी झंडा मेला के दौरान किस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है?−
जिला प्रशासन ने आगामी जन्माष्टमी और महावीरी झंडा मेला के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी