उपयोगिता शुल्क नहीं देने वाले दुकानदारों पर सख्ती, सीलिंग की तैयारी

Apr 05, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

पचरुखी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड प्रशासन ने कचरा प्रबंधन के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बीडीओ वैभव शुक्ल के निर्देश पर 40 दुकानों की पहचान की गई है जो उपयोगिता शुल्क का भुगतान नहीं कर रही हैं। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपयोगिता शुल्क नहीं देने वाले दुकानदारों पर सख्ती, सीलिंग की तैयारी

पचरुखी, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय बाजार में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल के निर्देश पर ऐसे दुकानदारों की पहचान की गई है, जो नियमित कचरा उठाव सेवा का लाभ लेने के बावजूद उपयोगिता शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जांच के दौरान करीब 40 दुकानों को चिन्हित किया गया है। बीडीओ वैभव शुक्ल ने बताया कि इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिस के माध्यम से उन्हें निर्धारित समय के भीतर बकाया शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

इसके बावजूद यदि दुकानदार भुगतान नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों की दुकानों को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिसके लिए सभी नागरिकों और व्यापारियों का सहयोग जरूरी है। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर उपयोगिता शुल्क का भुगतान करें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।