सदर अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित पांच चिकित्सकों से स्पष्टीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान के सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल प्रशासन ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. रीता सिन्हा ने 6 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई चिकित्सक समय पर उपस्थित नहीं थे। अनुपस्थिति के कारण संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सदर अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित पांच चिकित्सकों से स्पष्टीकरण

सीवान से संदीप कुमार सिंह। सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. रीता सिन्हा द्वारा 6 अप्रैल को किए गए औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों के कई चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए थे। ड्यूटी के दौरान समय से अनुपस्थित रहने वालों में नेत्र ओपीडी के डॉ. राघवेंद्र वाजपेयी, जनरल ओपीडी के डॉ. रूबीना खातुन, सर्जरी ओपीडी के डॉ. राजीव कुमार रंजन, दंत ओपीडी के डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता व फिजियोथेरेपी की पल्लवी कुमारी का नाम शामिल हैं।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान सुबह 10.15 बजे तक सभी अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 6 अप्रैल को निर्धारित समय तक अनुपस्थित रहना सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है, जो गंभीर मामला है। सभी को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्ट कारण प्रस्तुत करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी व अनुपस्थित अवधि का वेतन भी रोक दिया जाएगा। इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ड्यूटी के दौरान सभी चिकित्सकों व कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।