ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानआपसी बर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराव

आपसी बर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराव

आंदर। एक संवाददाता

आपसी बर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराव
हिन्दुस्तान टीम,सीवानSat, 08 Aug 2020 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

आंदर थाना क्षेत्र के मुड़ा और मोहम्मदपुर में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव हो गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भोजन के पार्टी को लेकर यह विवाद हुआ। जिसमें दोनों गुटों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों गुटों के सैकड़ो लोगों में पथराव और मारपीट चालू हो गया। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि मुंडा गांव निवासी हरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह और महमूदपुर निवासी संत सिंह, नथुनी सिंह और बलराम सिंह के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था

जो शनिवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पुलिस का कहना है कि इस पथराव में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद पुलिस वहां तैनात कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें