सीवान में चाकूबाजी: दो गुटों के विवाद में युवक घायल, स्मैक के बढ़ते नशे पर उठे सवाल
सीवान के शुक्ला टोली मुहल्ले में शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद के दौरान 17 वर्षीय फरहान अहमद चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे स्मैक के नशे की संभावना जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीवान,नगर प्रतिनिधि। शनिवार को शहर के नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली मुहल्ले में दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बता दे कि घायल युवक की पहचान शेख मुहल्ला निवासी रेयाज अहमद के पुत्र फरहान अहमद के रूप में की गई है। फरहान ने बताया कि दोस्तों के बीच मार पीट कि घटना हुई थी।
घायल फरहान ने बताया कि वह शनिवार की रात अपनी दुकान बंद कर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान शुक्ला टोली के पास उसके एक दोस्त का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिसके बाद सभी लोग वहां से भागने लगे। चाकूबाजी के दौरान फरहान के सिर तथा पीठ पर कई वार किए। चाकू लगने के बाद फरहान ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फरहान को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई।इस मामले मे पुलिस ने बताया कि घटना कि सूचना मिली हैं। घायल के परिजनों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्मैक के बढ़ते नशे पर उठे सवाल प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के पीछे स्मैक के नशे की भूमिका हो सकती है। शहर में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रही नशे की लत के कारण छोटी-छोटी बातों पर हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लंबे समय से स्मैक की बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस बड़े स्तर पर किसी स्मैक तस्कर को पकड़ने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


