शतरंज में छात्राओं में शिक्षा, छात्रों में पंकज व अर्पित विजेता बने

Apr 08, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का शुभारम्भ हुआ। विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। विजेताओं को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव 9 अप्रैल को समापन होगा।

शतरंज में छात्राओं में शिक्षा, छात्रों में पंकज व अर्पित विजेता बने

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। इस दौरान आयोजन समिति ने बताया कि विजेताओं को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय सम्मानित करेंगे। बहरहाल, महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, कैरम व क्रिकेट आदि खेल-कूद होंगे। इसी क्रम में पहले दिन बैडमिंटन में दो युगल व एक एकल समेत तीन खेल हुए। इसमें युगल गेम की विजेता चांदनी - शिक्षा की टीम जबकि एकल की विजेता प्रज्ञा बनीं। लूडो में छात्राओं के 10 राउंड में 10 विजेता रहीं। इनके बीच फिर से मुकाबला होगा। वहीं छात्रों के 5 राउंड हुए।

इसमें 5 विजेताओं के बीच पुनः खेल करवा कर विजेता का निर्धारण होगा। छात्र - छात्राओं को मिलाकर शतरंज के 12 राउंड के बाद छात्राओं में शिक्षा व छात्रों में पंकज व अर्पित विजेता बने। इधर कबड्डी का मैच सिर्फ छात्राओं के लिए हुआ। इसमें सत्र - 2024-25 की छात्रा टीम विजयी घोषित की गई। कैरम में 12 राउंड खेले गए। विजेताओं के बीच पुनः फाइनल राउंड करवा के विजेता घोषित होगा। वॉलीबॉल में 4 टीमों की भागीदारी रही। इधर, तीन दिवसीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य व शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी व उपप्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि सभी खेल के विजेताओं के बीच प्रतियोगिता होगी। इसमें जितने वाला विजेता घोषित होगा, वहीं बुधवार को 7 टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी बैच से एक - एक टीम, इंटर्न छात्र व शिक्षकों की टीम शामिल है। 9 अप्रैल को सभी विजेताओं को डीएम द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा, उसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होना है। तीन दिवसीय महोत्सव के लिए बनाए गए समन्वयक तीन दिवसीय महोत्सव के समन्वयक महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. सुजीत किशोर राय, डॉ. अंकेश कुमार मिश्रा हैं। वहीं सभी खेलकूद का संचालन डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. रजनीश,डॉ. अनुपम विश्वास, डॉ. आफताब, डॉ. अयान पात्रा,डॉ. तैयबा ताहिरा,डॉ. सुरत्ना बनर्जी, डॉ. स्वधा तिवारी, डॉ. श्वेता ओझा, डॉ. एलीना मेटिया, डॉ. स्वाति प्रसाद आदि द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव का निर्देशन डॉ. आर. आर. शर्मा, डॉ. उपेन्द्र पर्वत, डॉ. एस. के. तिवारी, डॉ. पी. सी. त्रिपाठी, डॉ. जे. पी. चौबे, डॉ. विजय गणेश यादव,डॉ. अमरेंद्र कुमार अमन व डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव में सहयोगी इंटर्न छात्र प्रकाश कुमार, नदीम, निहाल, सत्यम, रोहित जायसवाल व अर्पित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।