तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, दो कारें क्षतिग्रस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बसंतपुर में शनिवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप पास की मार्केट में घुस गई, जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हुईं। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने एनएच पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की।

तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, दो कारें क्षतिग्रस्त

बसंतपुर, एस। बसंतपुर मुख्यालय स्थित एनएच-227ए पर शांति मोड़ के समीप शनिवार की रात एक तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क किनारे स्थित एक मार्केट में जा घुसी और वहां खड़ी मारुति ब्रेजा तथा इनोवा क्रिस्टा कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय मार्केट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस स्थान पर कारें खड़ी थीं, वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में मार्केट में रखी बेंच एवं एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना

के बाद आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही टक्कर मारने वाला डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने बताया कि दुर्घटना में एक बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने एनएच पर बेलगाम गति से चल रहे भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।