
सुगम यात्रा के लिए सीवान होकर चल रहीं कई विशेष ट्रेनें
सीवान में छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। छपरा से आनन्द विहार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए पूजा विशेष ट्रेनें 9 से 11 नवम्बर के बीच चलाई जाएंगी। यात्रियों की अधिक संख्या के कारण नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।
सीवान, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद यात्रियों की वापसी को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से और सुरक्षित पहुंच रहे हैं। बताया गया कि रूट पर ट्रेन नंबर 05081/05082 छपरा से आनन्द विहार टर्मिनल और आनन्द विहार टर्मिनल से छपरा को जाने वाली पूजा विशेष ट्रेन का संचालन छपरा से 10 नवम्बर को व आनन्द विहार टर्मिनल से 11 नवम्बर को किया जायेगा। इस ट्रेन में एलएसएलआरडी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 5, जनरेटर सह लगेज यान का 1 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जायेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 05093/05094 छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा को जाने वाली पूजा विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 9 नवम्बर को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 नवम्बर को किया जायेगा। इस ट्रेन में जेनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी का 1, शयनयान श्रेणी के 7, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 8 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जायेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने दी। गौरतलब है कि यात्रियों की संख्या अधिक होने से नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ट्रेनों की जनरल व स्लीपर बोगियों में अधिक भीड़ हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




