Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSpecial Trains Operated for Chhath Festival Return Journey
 सुगम यात्रा के लिए सीवान होकर चल रहीं कई विशेष ट्रेनें

सुगम यात्रा के लिए सीवान होकर चल रहीं कई विशेष ट्रेनें

संक्षेप: छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। छपरा से आनन्द विहार टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन 9 से 11 नवम्बर के बीच किया जाएगा। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।

Sun, 9 Nov 2025 04:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद यात्रियों की वापसी को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से और सुरक्षित पहुंच रहे हैं। बताया गया कि रूट पर ट्रेन नंबर 05081/05082 छपरा से आनन्द विहार टर्मिनल और आनन्द विहार टर्मिनल से छपरा को जाने वाली पूजा विशेष ट्रेन का संचालन छपरा से 10 नवम्बर को व आनन्द विहार टर्मिनल से 11 नवम्बर को किया जायेगा। इस ट्रेन में एलएसएलआरडी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 5, जनरेटर सह लगेज यान का 1 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जायेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 05093/05094 छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा को जाने वाली पूजा विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 9 नवम्बर को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 नवम्बर को किया जायेगा। इस ट्रेन में जेनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी का 1, शयनयान श्रेणी के 7, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 8 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जायेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने दी। गौरतलब है कि यात्रियों की संख्या अधिक होने से नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ट्रेनों की जनरल व स्लीपर बोगियों में अधिक भीड़ हो रही है।