माघ मेला विशेष ट्रेन की यात्रा में किया गया विस्तार
रेलवे प्रशासन ने माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05107 और 05108 औड़िहार से प्रयागराज रामबाग के बीच चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों पर संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को सुगमता होगी।

सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। इसको लेकर ट्रेन नंबर 05107/ 05108 औड़िहार से प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज रामबाग से औड़िहार विशेष ट्रेन का संचालन यात्रा विस्तार किया गया है। यह ट्रेन बढ़नी से प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज रामबाग से बढ़नी के बीच चलाई जाएगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी / शयनयान श्रेणी के 22, एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जायेंगे। ट्रेन नंबर 05107 बढ़नी से प्रयागराज रामबाग को जाने वाली विशेष ट्रेन 1, 2, 3, 4, 5, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 व 31 जनवरी तथा 1, 2, 3, 14, 15, 16 व 17 फरवरी को 27 फेरों के लिए चलाई जायेगी।
यह ट्रेन बढ़नी से शाम के 7.50 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, बृजमनगंज, आनन्दनगर, कैम्पियरगंज, पीपीगंज, नकहा जंगल, गोरखपुर, कप्तानगंज होते हुए दूसरे दिन रामकोला, पड़रौना, दुदही, तमकुही रोड, जलालपुर, थावे, हथुआ, सीवान से सुबह 2.45 बजे छूटकर मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ, दुल्लहपुर, सादात, औड़िहार, रजवाड़ी, कादीपुर, सारनाथ, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, हरदत्तपुर, राजातालाब, निगतपुर, कछवा रोड, कटका, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, भीटी, हंडिया खास, रामनाथपुर, झूंसी से छूटकर प्रयागराज रामबाग सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05108 प्रयागराज रामबाग से बढ़नी को जाने वाली विशेष ट्रेन 2, 3, 4, 5, 6, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 व 27 जनवरी तथा 1, 2, 3, 4, 15, 16, 17 व 18 फरवरी को 27 फेरों के लिए चलाई जायेगी। यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग से रात के 8.10 बजे प्रस्थान कर इन्हीं स्टेशनों से होकर बढ़नी पहुंचेगी। त

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




