मैरवा थाने के हाजत से आरोपित फरार होने के मामले में एसआई और दो चौकीदार सस्पेंड

Mar 06, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मैरवा में बाइक चोरी के आरोपित फरार हो गया, जिसके बाद एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। आरोपित फिरोज अंसारी ने हाजत की दीवार तोड़कर भागने में सफलता पाई। पुलिस की लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मैरवा थाने के हाजत से आरोपित फरार होने के मामले में एसआई और दो चौकीदार सस्पेंड

मैरवा, एक संवाददाता। थाने से बाइक चोरी के आरोपित के द्वारा हाजत तोड़कर आरोपित के फरार होने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी और दो चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने होमगार्ड के अनुबंध को रद्द करने के लिए डीएम को प्रतिवेदन भी भेजा है।हाजत की सुरक्षा में तैनात पुसअनि अवधेश कुमार,चौकीदार बुलेट कुमारएवं राजेश्वर मांझी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं थाना में संतरी के रूप में डयूटी कर रहे होमगार्ड के जवान राजबली पंडित और अवध किशोर राम के अनुबंध को रद्द करने की अनुशंसा किया है।जानकारी

के अनुसार मैरवा पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बाइक चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके निशानेदही पर पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न क्षेत्र से बारह चोरी की बाइक बरामद किया था। सीवान में एसपी के पीसी के बाद उसको मैरवा थाने के हाजत में रखा गया था। आरोपी फिरोज अंसारी 27 फरवरी की रात को हाजत की दीवार तोड़कर फरार हो गया। घटना के समय थाना हाजत की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, चौकीदार बुलेट कुमार तथा राजेश्वर मांझी तथा संतरी में गृह रक्षक के राजबली पंडित और अवध किशोर राम की ड्यूटी लगी हुई थी। प्राथमिक जांच में ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, चौकीदार बुलेट कुमार और चौकीदार राजेश्वर मांझी को निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र सीवान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षक राजबली पंडित और अवध किशोर राम के खिलाफ अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। हालाकिं पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।