जन सहयोग से ही रहेगा अमन5 चैन कायम: एसपी
बड़हरिया में एसपी पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने समस्याओं और मांगों को उठाया।

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना परिसर में एसपी पूरन कुमार झा के अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। जन संवाद को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बड़हरिया थाना क्षेत्र जिला के अति संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं। फिलहाल बसंत पंचमी से पर्व-त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है और आगे शबे-बरात सहित कई अन्य त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में आमजन और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान बिरेंद्र साह ने बड़हरिया में जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार गिरि ने मुख्य बाजार के भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। भाजपा नेता सुनील चंद्रवंशी ने वर्ष 2023 में दुकानदार पर चली गोली कांड के विरोध में हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग रखी। वहीं जिला पार्षद पति सोनू सेराज ने पासपोर्ट सत्यापन के दौरान आने वाली समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचल अधिकारी सरफराज अहमद,आरएएफ की कमांडेंट तूलिका सिन्हा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




