ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानआंदर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

आंदर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

आंदर। स्थानीय थाने का बुधवार की शाम एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने की सफाई पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष मनोज कुमार व इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को लंबित...

आंदर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,सीवानWed, 19 Jan 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आंदर। स्थानीय थाने का बुधवार की शाम एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने की सफाई पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष मनोज कुमार व इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने थाना में तैनात अधिकारियों से लंबित मामलों की त्वरित गति से निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में ठंड को देखते हुए लगातार गश्त करने का भी सख्त निर्देश दिया। उनका कहना था कि लंबित मामलों का निष्पादन, अपराधियों पर नकेल कसने, गश्त करने, मालखाने की नियमित जांच करने, शराब कारोबारियों पर नकेल कसने, जमीन विवाद को जल्द सुलझाने का सभी अधिकारियों व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने व आम आदमी के साथ मधुर व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें