एंकर भूमि में पोषक तत्वों की कमी और उपलब्धता बताता है हेल्थ कार्ड
रघुनाथपुर के निखती खुर्द गांव में किसानों के बीच सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरक उपयोग की जानकारी देना था। कृषि समन्वयक मुन्ना कुमार ने किसानों को इस कार्ड के महत्व के बारे में बताया। तीन साल में मिट्टी की जांच की जाएगी और उचित उर्वरक का उपयोग करने में मदद मिलेगी।

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के निखती खुर्द गांव में कई किसानों के बीच बुधवार को सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि की गुणवत्ता, पोषक तत्वों की स्थिति और उचित उर्वरक उपयोग के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना था। ताकि वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती करके बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। कृषि समन्वयक मुन्ना कुमार ने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड के महत्व और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि मिट्टी की जांच से यह पता चलता है कि खेत में कौन कौन से पोषक तत्वों की कमी है और कौन-कौन से पोषक तत्व मिट्टी में मौजूद है।
इसकी जानकारी के बाद किसान अपनी फसल के अनुसार सही उर्वरक का उपयोग कर सकें। सॉयल हेल्थ कार्ड को पाकर किसान काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने कृषि विभाग के इस पहल को सराहनीय बताया। कृषि समन्वयक ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम निखती कला पंचायत में चलेगा। प्रत्येक तीन साल पर मिट्टी की होती है जांच जिले के सभी किसानों को प्रत्येक 3 साल में मृदा स्वास्थ्य कार्ड यानी सॉयल हेल्थ कार्ड जारी करना कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। ताकि उर्वरकों के इस्तेमाल में पोषक तत्त्वों की कमियों को पूरा करने का आधार प्राप्त हो सके। जिले में हर साल मिट्टी के नमूनों को अलग-अलग चिन्हित राजस्व गांवों से लिया जाता है, एकत्र नमूने जिला मुख्यालय स्थित लैब में भेजा जाता है। जहां से मिट्टी की जांच करके उसकी तैयार की गई रिपोर्ट, कार्ड पर अंकित करते हुए किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। कृषि समन्वयक ने कहा कि अब तीन वर्ष बाद संबंधित क्षेत्र की भूमि की मिट्टी जांच में भेजी जाएगी। मौके पर किसान शम्भूनाथ राय, मनी भक्त, गोधन चौबे, परमेश्वर चौबे, महेश भगत, अच्छेलाल शर्मा, संजय पासवान, शांति देवी व जनजन राय आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




