समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ होली मना दिया सामाजिक समरसता का संदेश
लकड़ी नबीगंज में होली के अवसर पर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के साथ मिलकर उत्सव मनाया गया। भाजयुमो के राजीव तिवारी ने दलित और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर फगुआ गाया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है और समाज के कमजोर वर्ग की खुशहाली आवश्यक है।

लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ होली मनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने अपने पैतृक गांव गोपालपुर, प्रखंड लकड़ी नबीगंज में ग्रामीणों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से होली मनाई। उन्होंने गांव के दलित, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर फगुआ का गायन किया और सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं और बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पारंपरिक गीतों से माहौल को होलीमय बना दिया। राजीव तिवारी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पर्व का असली उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के लोग खुशहाल नहीं होंगे, तब तक किसी भी उत्सव की पूर्णता संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी से मिलकर एकजुटता और सद्भाव के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


