Siwan News आपसी जमीन विवाद में मारपीट 6 लोग घायल
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News कचनार गांव में जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों में हरेराम राय की पत्नी संगीता देवी और उनकी बेटियाँ शामिल हैं। अन्य घायलों में लालबाबू राय और मुन्ना कुमार राय के परिवार के सदस्य भी हैं। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है।

Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी हरेराम राय की पत्नी संगीता देवी पुत्री ज्योति कुमारी और नंदनी कुमारी के अलावा लालबाबू राय की पत्नी हीराझरी कुवंर पुत्र राजू कुमार व मुन्ना कुमार राय की पत्नी नेहा कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। इन परिवारों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा है जिसमें हुई मारपीट में सभी लोग घायल हो गए।

