Siwan News चार से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News मंगलवार को सीवान रेलखंड से गुजरने वाली चार से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। लोहित एक्सप्रेस करीब छह घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल चार घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल लगभग साढ़े तीन घंटे देर से चल रही थी। यात्रियों ने मोबाइल ऐप, पूछताछ काउंटर और लाउडस्पीकर से ट्रेनों की जानकारी ली।

Siwan News  चार से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री

सीवान में ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान

Siwan News

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलखंड से होकर गुजरने वाली चार से अधिक ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण मंगलवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही थीं। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों में लोहित एक्सप्रेस शामिल रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे विलंब से चल रही थी। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने से परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों और बुजुर्गों को भी लंबे इंतजार के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। स्पेशल ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं मंगलवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से चल रही थीं। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 02563 स्पेशल करीब चार घंटे विलंब से चल रही थी। वहीं, दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 02569 स्पेशल लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही थी। इसी तरह डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से चल रही थी। जबकि गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन नंबर 15651 लोहित एक्सप्रेस के परिचालन में करीब छह घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ा। ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने से पहले चलाया गया कोच डिस्प्ले बताया गया कि ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री परेशान रहे। मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेनों का पता लगाने के अलावा यात्री पूछताछ काउंटर पर भी पहुंचकर ट्रेनों की सही जानकारी लेने में जुटे रहे। वहीं, समय-समय पर कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से ट्रेनों की सही जानकारी यात्रियों तक पहुंचाते रहे। ट्रेनों के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले कोच डिस्प्ले का संचालन किया जाता रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मंगलवार को लोहित एक्सप्रेस कितनी देर से चल रही थी?−
गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस करीब छह घंटे विलंब से चल रही थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News चार से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री