अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना कसेगा शिकंजा

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान पुलिस ने जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए सख्त रणनीति अपनाई है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सक्रिय अपराधियों और फरार आरोपियों की निगरानी रखने, रात्रि गश्ती बढ़ाने, और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही गई।

 अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना कसेगा शिकंजा

सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सीवान पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक रणनीति तैयार की है। समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि हत्या, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। जेल से छूटे बदमाशों और फरार आरोपियों की सूची बनेगी पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे बदमाशों और फरार आरोपियों की सूची नियमित रूप से अद्यतन रखें और उन पर कड़ी निगरानी बनाए रखें।

वारंट, समन एवं कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। सीसीए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ेगी बैठक में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सीसीए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने, अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती के लिए प्रस्ताव भेजने तथा एनडीपीएस और पॉक्सो जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने को कहा गया। सूचना मिलने पर 15 मिनट में कार्रवाई सुनश्चित हो इसके अलावा, इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के तहत प्राप्त कॉल पर हर हाल में 15 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों को आमजनों के साथ शालीन व्यवहार रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा थानों में आगंतुक पंजी का समुचित संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया। रात्रि गश्ती एवं पेट्रोलिंग को और सुदृढ़ करने की निर्देश रात्रि गश्ती एवं पेट्रोलिंग को और सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पांच अनुसंधानकर्ताओं को सम्मानित किया गया, वहीं बसंतपुर थानाध्यक्ष को शो ऑफ द मंथ घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ अमन व मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी व सभी थानों के थानेदार उपस्थित थे। एसपी का कहना है जिले के सभी थानेदारों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक हुई। इसमें गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए हर हाल में जिले में शांति - व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। - पूरन कुमार झा, एसपी सीवान। इन 15 बिन्दुओं पर कार्रवाई का निर्देश - हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश। - फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर। - सक्रिय अपराधियों व जेल से छूटे बदमाशों की सूची अद्यतन रखने का निर्देश। - वारंट, समन एवं कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात। - वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश। - असामाजिक तत्वों की पहचान कर सीसीए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई। - अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश। - पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन मामलों का समयबद्ध निष्पादन। - ईआरआरएस कॉल पर हर हाल में 15 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देने का आदेश। - आमजनों के साथ शालीन व्यवहार एवं शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर। - थानों में आगंतुक पंजी का नियमित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश। - रात्रि गश्ती एवं पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने की हिदायत। - संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश। - अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने की बात। - बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने एवं लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।