सीवान: होली को लेकर एसपी पूरन झा ने किया थाना क्षेत्रों का निरीक्षण
सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस को अफवाहें रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। आम नागरिकों से भी शांति और प्रेम से होली मनाने की अपील की गई।

सीवान, कार्यालय संवाददाता । होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीवान जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए। साथ ही, चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विधि-व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए। किसी भी तरह की शरारती गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे शांति और प्रेम के साथ होली मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


