Siwan News नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में दुर्गासप्तशती का पाठ

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सीवान में नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। शहर के मंदिरों में पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती हुई। प्रशासन ने दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए पंडाल समितियों के साथ बैठक कर रूट सत्यापन, लाइसेंस, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और ध्वनि विस्तारक यंत्र रात 10 बजे तक ही चल सकेंगे।

Siwan News  नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में दुर्गासप्तशती का पाठ

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैसे-जैसे नवरात्र की तिथि आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूजा का विस्तार होता जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या से लेकर तैयारी तक का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ लोग अपने घर व मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, दूसरी तरफ पूजा-समितियों की तैयारी तेज होती जा रही है। दुर्गा मंदिरों के बाहर फूल, प्रसाद आदि की दुकानें भी नवरात्र के कारण पूरे दिन गुलजार रह रही हैं। बहरहाल, नवरात्र के तीसरे दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरुप चंद्रघंटा की पूजा की गई। शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, काली मंदिर, फतेहपुर दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, जरती माई मंदिर, डीएवी मोड़, पचमंदिरा, कोड़ार आदि जगहों पर दिन खुलने के साथ श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचने लगे थे। मां की आराधना करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल थे। पूजा के उपरांत लोग मंदिरों में भी सामूहिक रूप से दुर्गा सप्तशति का पाठ भी करते हुए देखे गए। वहीं, सुबह-शाम-रात्रि आरती में घंटा की गूंज वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दी थी। शुक्ला टोली हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य पं. नीतीश दुबे ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति, सुरक्षा व भय से मुक्ति प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मां चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान होता है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है। आचार्य ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. उनकी पूजा करने से साहस, आत्मबल और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है, जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बने भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक निर्देश

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा की गई?−
नवरात्र के तीसरे दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में दुर्गासप्तशती का पाठ