Siwan News त्योहारों को लेकर सीवान स्टेशन पर श्वान दस्ते के साथ सघन जांच अभियान
Siwan News आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को सीवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने स्वान दस्ते के साथ सुरक्षा जांच अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, यात्रियों के सामान और ट्रेनों के कोचों की तलाशी ली गई। यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों की सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

त्योहारों के मद्देनजर सीवान जंक्शन पर सुरक्षा जांच
Siwan News
सीवान। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को सीवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने स्वान दस्ते के साथ संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। यात्रियों के सामान और ट्रेनों के कोचों की भी तलाशी ली गई। अभियान में स्वान सीजर, सहायक उप निरीक्षक विनोद यादव, हैंडलर कांस्टेबल और आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा शामिल रहे। सुरक्षा टीम ने स्टेशन के फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, बुकिंग व आरक्षण केंद्र, पार्सल कार्यालय, पार्किंग स्थल और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच की। इस दौरान संदिग्ध सामान और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया गया। जांच अभियान के दौरान यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल आरपीएफ या राजकीय रेल पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। हालांकि, अभियान के दौरान कोई विस्फोटक, ज्वलनशील, संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच और निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

