
स्क्रूटनी के दौरान 15 नामांकन पत्र रद्द, नामवापसी आज
संक्षेप: सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।वैचारिक प्रतिबद्धता से बनती है व्यक्तित्व की सच्ची पहचानवैचारिक प्रतिबद्धता से बनती है व्यक्तित्व की सच्ची पहचानवैचारिक प्रतिबद्धता से बनती है व्यक्तित्व की सच्ची पहचान
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान जिले में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के उपरांत स्क्रूटनी का कार्य शुक्रवार की देर शाम पूरा कर लिया गया। जिले के 105 सीवान सदर विधानसभा समेत सभी 8 विधानसभा को मिलाकर कुल 94 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें 15 उम्मीदवारों का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले चरण में होने वाले मतदान का पहला चरण पूरा कर लिया गया, जहां 79 उम्मीदवार अब मैदान में रह गए हैं। वहीं, स्क्रूटनी के बाद 20 अक्टूबर सोमवार तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

बहरहाल, जिन उम्मीदवारों का नामांकन स्क्रूटनी के क्रम में रद्द किया गया, उनमें सीवान अनुमंडल के 105 सीवान सदर विधानसभा सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के सुनील कुमार शामिल हैं। सीवान सदर में नामांकन के दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी समेत 15 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं, 106 जीरादेई विधानसभा सीट से 13 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें अनुराग कुमार, मदन प्रसाद गोंड व गोविंदा कुमार राम का नामांकन रद्द हुआ है। 107 दरौली विधानसभा से नामांकन करने वाले 8 उम्मीदवारों में से विद्या सागर व पूनम देवी, 108 रघुनाथपुर विधानसभा से नामांकन करने वाले 10 में 2 मिथिलेश सिंह व अली मोहम्मद, 109 दरौंदा विधानसभा में नामांकन करने वाले 9 लोगों में राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के सैयद मोहम्मद इरफान व निर्दलीय राजेश यादव जबकि 110 बड़हरिया विधानसभा से नामांकन करने वाले जदयू-राजद समेत 13 उम्मीदवारों में से एक सुनील कुमार पासवान का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। इसी प्रकार से महाराजगंज अनुमंडल के 111 गोरेयाकोठी विधानसभा सीट से 11 उम्मीदवारों में एक जनशक्ति जनता दल के राजेश कुमार का नामांकन रद्द हो गया है। वहीं, 112 महाराजगंज विधानसभा से नामांकन करने वाले 15 लोगों में निर्दलीय दयाशंकर द्विवेदी, आशुतोष कुमार व प्रियंका सिंह का नामांकन भी रद्द हुआ है। जिले के 2447147 मतदाता 6 नवंबर को करेंगे मतदान सीवान जिले में 105 सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र समेत 8 विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान होना है। जिले के 1523 भवनों में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर 2447147 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1298586, महिला 1148510, सेवा मतदाता 7070, अन्य मतदाता 51 हैं। शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन ने 309 सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। आयोग के निर्देशानुसार, सभी विधानसभा में एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। स्क्रूटनी के बाद प्रमुख उम्मीदवार रह गए मैदान में स्क्रूटनी के बाद जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, उनमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा से मंगल पांडेय, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सदर विधायक व राजद से अवध बिहारी चौधरी, निवर्तमान विधायक व भाजपा से कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह व भाजपा से देवेशकांत सिंह, सीपीआईएमएल से अमरजीत कुशवाहा व सत्यदेव राम, राजद से ओसामा साहब, पूर्व विधायक व सीपीआईएमएल से अमरनाथ यादव, निर्दलीय श्याम बहादुर सिंह व जदयू से हेमनारायण, जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के प्रदेश सदस्य विकास कुमार सिंह, जदयू से इंद्रदेव सिंह, जनसुराज से शेख शहनवाज आलम व इंतखाब अहमद के अलावा बसपा से प्रमोद कुमार मल्ल व निर्दलीय विवेक शुक्ला शामिल हैं। 105 सीवान सदर विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैध- -सुशील कुमार -विनोद कुमार श्रीवास्तव -एमडी आरिफ -सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा -अवध बिहारी चौधरी -सुनिता देवी -इंतेखाब अहमद -सरोज कुमारी -मंगल पांडेय -मोहम्मद कैफी शमशीर -विमल प्रशाद -राकेश शर्मा -कुमार गौरव बंटी -देवकांत मिश्रा 106 जीरादेई विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैध- -राघवेन्द्र कुमार खरवार -अमरजीत कुशवाहा -अजय कुमार प्रजापति - मुन्ना पांडेय क -भीष्म प्रताप सिंह -प्रमोद कुमार मल्ल -विवेक शुक्ला -प्रभुनाथ ठाकुर -जगलाल राजभर -परमानंद प्रसाद 107 दरौली विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैध- -सत्यदेव राम -हरीलाल राम -विष्णुदेव पासवान -गणेश राम -मनोज राम -प्रदीप मांझी 108 रघुनाथपुर विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैध- -उपेन्द्र सिंह -राहुल कीर्ति -ओसामा शहाब -कुमार संतोष -पशुपति नाथ चतुर्वेदी -अवधेश भगत -विकास कुमार सिंह -अनीता कुमारी 109-दरौंदा विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैद्य -अमरनाथ यादव -सत्येन्द्र यादव -बलिन्द्र राय -गुड़िया देवी -कर्णजीत सिंह -मधुसूदन सिंह -बृज बिहारी राय 110 बड़हरिया विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैद्य -राहुल कुमार -श्याम बहादुर सिंह -हरेराम सिंह -शेख शाहनवाज आलम -विजय कुमार यादव -मुजफ्फर इमाम -इंद्रदेव सिंह -अरुण कुमार गुप्ता -दीपक कुमार -राधे श्याम शर्मा -रामदास तिवारी -सुनील कुमार पासवान -जितेन्द्र यादव 111 गोरेयाकोठी विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैद्य -रामायण सिंह -अशोक कुमार वर्मा -त्रिभुवन राम -एजाज अहमद सिद्दीकी -उमाशंकर तिवारी -देवेशकांत सिंह -दिलीप मांझी -अनवारुल हक -ध्रुवनाथ सिंह -रवि भूषण गुप्ता 112 महाराजगंज विधानसभा से इनके नामांकन पत्र पाए गए वैद्य -रविन्द्र कुमार -हेम नारायण सह -विकास कुमार सिंह -सुनील राय -अंगद कुमार -रवि रंजन टिशू -राज किशोर गुप्ता -आशीष रंजन सिंह -विशाल कुमार -नयन प्रसाद -मदन यादव -नीतीश कुमार द्विवेदी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




