Siwan News दशहर में डीजे पर रात 10 बजे के बाद रोक, पंडाल से लेकर पार्किंग तक पहरा
Siwan News नीरज पाठक नीरज पाठक सीवान। दुर्गापूजा और छठ पूजा को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने अभी से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। त्योहारों के दौरान पंडालों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था,...

दुर्गापूजा और छठ के लिए सुरक्षा व्यवस्था
Siwan News
नीरज पाठक सीवान। दुर्गापूजा और छठ पूजा को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने अभी से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। त्योहारों के दौरान पंडालों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण, अग्नि सुरक्षा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें स्पष्ट किया गया कि रात 10 बजे के बाद तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ डीजे जब्त किया जाएगा। हर पंडाल का बनेगा माइक्रोप्लान, समिति के सदस्यों की होगी जिम्मेदारी तय प्रशासन ने सभी पूजा पंडालों के लिए अभी से माइक्रोप्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। पंडाल पर पूजा समिति का नाम, मोबाइल नंबर और ड्यूटी पर तैनात सदस्यों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। समिति को अपने सदस्यों का रोस्टर तैयार कर अलग-अलग समय में ड्यूटी लगानी होगी। प्रत्येक पंडाल में एक रजिस्टर भी रखा जाएगा, जिसमें समिति से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज होगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीओ और एसडीपीओ इस रजिस्टर पर काउंटरसाइन करेंगे। प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को अभी से पंडाल समितियों के संपर्क में रहने और निर्देशों की जानकारी देने को कहा है। बिजली कनेक्शन से लेकर एनओसी तक जरूरी पंडालों में बिजली की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। सभी पूजा समितियों को बिजली विभाग से निजी कनेक्शन लेना होगा। पंडाल स्थापित करने से पहले अग्निशमन, विद्युत और भवन निर्माण विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पंडालों में शॉर्ट सर्किट, आग और संरचनात्मक हादसों की आशंका को कम करना है। प्रशासनिक अधिकारियों को पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। महिला-पुरुष के लिए अलग गेट, भंडारा पंडाल से बाहर भीड़ नियंत्रण को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पूजा पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रखने होंगे। भंडारा का आयोजन मुख्य पूजा पंडाल से अलग स्थान पर करना होगा, ताकि भोजन वितरण के दौरान पंडाल में अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़े। प्रतिमा के सामने, पंडाल परिसर और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन का मानना है कि सीसीटीवी से भीड़ पर नजर रखने के साथ अफवाह और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निगरानी व कार्रवाई में मदद मिलेगी। रेहड़ी-पटरी और पार्किंग के लिए अलग जगह होगी तय त्योहारों के दौरान पंडालों के आसपास लगने वाली रेहड़ी, चलंत दुकानों और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए जाएंगे। पूजा समितियों को इन स्थानों पर पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर तैनात करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मुख्य सड़क और पंडाल के आसपास आवागमन बाधित न हो। एसडीओ और एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर यह तय करने को कहा गया है कि किन मार्गों को वन-वे और किन्हें टू-वे रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाने के स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और किसी भी स्थिति में भीड़ अनियंत्रित नहीं होने पाए। विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक घाट होंगे प्रतिबंधित प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा को लेकर घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन घाटों की गहराई का आकलन कर उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। खतरनाक घाटों की पहचान कर उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा, जबकि अन्य घाटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की जाएगी। खतरनाक घाटों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह फ्लैक्स लगाने और सार्वजनिक रूप से सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष अभी से पूजा समितियों के संपर्क में रहें बैठक में डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी थानाध्यक्ष अभी से अपने क्षेत्र के पूजा पंडालों का भ्रमण कर समिति के सदस्यों को प्रशासन के निर्देशों की जानकारी देंगे। एसडीओ और एसडीपीओ लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने और बिना आवश्यक अनुमति के पंडाल लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। मुख्य बातें - डीजे बजा तो एफआईआर, पंडाल में लापरवाही हुई तो कार्रवाई; त्योहारों पर प्रशासन सख्त पंडाल में चार पहरे: सीसीटीवी, वॉलंटियर, रजिस्टर और एनओसी अनिवार्य दशहरा-छठ पर सीवान में ‘नो रिस्क’ प्लान, घाट से पंडाल तक प्रशासन की नजर पंडाल से घाट तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, डीजे पर भी प्रशासन का डंडा त्योहारों में हुड़दंग पर लगाम, पंडालों में सीसीटीवी तो घाटों पर गोताखोर दशहरा-छठ में नहीं चलेगी मनमानी, डीजे से पंडाल और घाट तक प्रशासन की निगरानी

