
सीवान में 1 लाख 90 हजार 236 लोगों ने किए मतदान
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब जबकि पहले चरण के मतदान का शोर खत्म हो चुका है, पहले चरण में 105 सीवान सदर विधानसभा समेत सभी आठ विधान सभाओं में पड़े महिला-पुरुष मतों का आकलन किया जा रहा है।...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब जबकि पहले चरण के मतदान का शोर खत्म हो चुका है, पहले चरण में 105 सीवान सदर विधानसभा समेत सभी आठ विधान सभाओं में पड़े महिला-पुरुष मतों का आकलन किया जा रहा है। इस क्रम में यह बात सामने आई है कि 1300555 पुरुष, 1150066 महिला व 51 थर्ड जेंडर समेत कुल 24 लाख 50 हजार 672 मतदाताओं वाले सीवान जिले में 2025 के विधानसभा चुनाव में 14 लाख 85 हजार 288 महिला-पुरुष ने अपने मत का प्रयोग किया है। 51 थर्ड जेंडर में सीवान सदर में 7 में 3 व जीरादेई विधानसभा में 7 में केवल एक थर्ड जेंडर अपने मत का प्रयोग किए।

इस बार के विधानसभा चुनाव में जिले में मत का कुल प्रतिशत 60.61 प्रतिशत औसतन है। सीवान सदर समेत सभी 8 विधानसभा में महिलाएं अधिक मतदान की हैं। इसमें सबसे अधिक सीवान सदर में 98412, बड़हरिया में 104653, गोरेयाकोठी 112725 व महाराजगंज में 97301 महिलाएं इस बार के विधानसभा अपने मत का प्रयोग की हैं। सभी विधानसभा में भले ही पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही है, लेकिन वोट देने में महिलाएं सभी विधानसभा में पुरुषों से आगे निकल गईं। 91821 पुरुष व 98412 महिलाएं वोट कीं। बहरहाल, 3 लाख 18 हजार 653 मतदाताओं वाले सीवान अनुमंडल के 105 सीवान विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 90 हजार 236 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सीवान सदर विधानसभा में 91821 पुरुष व 98412 महिलाएं वोट कीं। जहां सदर विधानसभा में औसतन 59.70 फीसदी मतदान हुआ है। इसी प्रकार से 106 जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में 275798 मतदाताओं में 157675 महिला-पुरुष मतदाता बूथों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किए हैं। वहीं, 107 दरौली सु. मतदाताओं की संख्या 306594 है। इसमें 2025 के विधानसभा चुनाव में 174768 मतदाता मतदान में हिस्सा लिए हैं। रघुनाथपुर में 1,80,514 महिला-पुरुष मतदाता किए वोट 108 रघुनाथपुर विधानसभा में कुल 293741 मतदाता है, जहां 180514 महिला-पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग किए। उधर, 109 दरौंदा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 314487 है। इसमें 184766 लोगों ने अपने मत का प्रयोग इस बार किया है। दूसरी तरफ 110 बड़हरिया विधानसभा 309621 मतदाताओं में 2025 के विधानसभा चुनाव में 196710 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। उधर, महाराजगंज अनुमंडल के 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 175522 व महिला मतदाताओं की संख्या 154903 है। इस विधानसभा में 3 थर्ड जेंडर समेत कुल 330428 मतदाता हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में गोरेयाकोठी विधानसभा में 64.50 प्रतिशत मतदान के साथ 213127 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है। उधर, इसी अनुमंडल के 112 महाराजगंज विधानसभा में 187492 मतदाता अपने मत का प्रयोग किए हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 301350 है। दरौंदा में 58.75 फीसदी हुए मतदान इधर, पहले चरण में 2025 के विधानसभा चुनाव में सीवान जिले के सीवान सदर विधानसभा में 59.70, जीरादेई में 57.17, दरौली में 57, रघुनाथपुर 61.45, दरौंदा में 58.75, बड़हरिया में 63.53, गोरेयाकोठी में 64.50 व महाराजगंज विधानसभा में 62.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


